22 November, 2016

नये नोट में है प्रधानमंत्री का वीडियो!

नये नोट में है प्रधानमंत्री का वीडियो!

नये नोट में है प्रधानमंत्री का वीडियो!

दिल्ली,

20 नवंबर। 2000 और 500 के नये नोट पर अब आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुन सकते हैं। नए नोटों पर प्रधानमंत्री का भाषण दिखाई भी देगा और सुनाई भी देगा। यह वही वीडियो है, जो पीएम मोदी ने 8 नवंबर की रात 8 बजे राष्ट्र को संदेश दिया था। उन्होंने अपने इस भाषण में 1000 और 500 के नोटों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। दरअसल बेंगलुरु के बारा स्कल स्टूडियोज ने एक ऐप तैयार किया है जिसे बीते 11 नवंबर को गूगल प्ले स्टोर पर अपलोड किया गया। अब तक इस ऐप को 6000 से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। ऐप को डाउनलोड किए जाने के बाद 2000 या 500 रुपये के नए नोट को स्कैन करने पर प्रधानमंत्री मोदी का आठ नवंबर का भाषण शुरू हो जाता है। यह भाषण अंग्रेजी में है। हालांकि वीडियो तभी तक चलता है जब तक ऐप नोट स्कैन करता रहता है। ऐप को हटाने के बाद वीडियो बंद हो जाता है। बता दें कि वीडियो चलाने के लिए एक्टिव इंटरनेट की भी जरूरत नहीं है। राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलेट), गोरखपुर के डिप्टी डायरेक्टर निशांत त्रिपाठी बतातें हैं कि नोट पर वीडियो का यह मामला दरअसल तकनीक की करामात है।

ऐप इस तरह से तैयार ही किया गया है कि वह 2000 और 500 रुपये के नये नोट को स्कैन करते ही वीडियो चालू कर दे। ऐप की कोडिंग इसी तरह ही की गई है। सोशल मीडिया पर नोट में वीडियो को लेकर तमाम अफवाहें हैं जबकि सच्चाई यह है कि यह एप्लीकेशन मनोरंजन के लिए है और यह असली-नकली नोट की पहचान का माध्यम नहीं है। सोशल साइट फेसबुक पर मोदी कीनोट एप पोपुलर सर्च में आ गया है। फेसबुक पर हजारों लोग इस एप को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बाकायदा फेसबुक यूजर स्टेट्स अपडेट कर रहे हैं कि ‘वाच मोदी कीनोट’। इसके लिए आपको पहले अपने एंड्रायड फोन में ‘मोदी की नोट’ ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप को इंस्टाल कर ‘मोदी की नोट’ पर क्लिक करें। 2000 या 500 का नया नोट लें और उसे कैमरे से स्कैन करें। स्कैन के बाद नोट पर दिखेगा मोदी का वीडियो क्लिप।

Share:

0 comments:

Post a Comment

Copyright © Sarkari Job Portal | Powered by Blogger Distributed By pro & Design by Vipul Sathwara | Blogger Theme by #